कबीरधाम जिले में आज से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा और कबीरधाम जिला कलेक्टर गोपाल शर्मा ने बोड़ला विकासखंड के महराजपुर धान उपार्जन केंद्र से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महापर्व का शुभारंभ किया। पूजा-अर्चना के साथ प्रारंभ हुई खरीदी में ग्राम कांपा के किसान श्री भगत कौशिक से 36 क्विंटल धान खरीदा गया। सरकार की किसान हितैषी नीतियों के अनुरूप खरीदी केंद्रों में बेहतर सुविधाएँ सुनिश्चित की गई हैं तथा किसानों के हितों की रक्षा हेतु आवश्यक व्यवस्थाएँ सुदृढ़ की गई हैं।