पंडरिया: ग्राम कामठी में महाशिवरात्रि पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 151 पार्थिव शिवलिंगों का होगा सामूहिक रुद्राभिषेक

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow
पंडरिया: ग्राम कामठी में महाशिवरात्रि पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 151 पार्थिव शिवलिंगों का होगा सामूहिक रुद्राभिषेक
पंडरिया/कामठी: महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर इस वर्ष पंडरिया विधानसभा के ग्राम कामठी में एक भव्य और आध्यात्मिक समागम होने जा रहा है। विधायक श्रीमती भावना बोहरा के नेतृत्व में आगामी 15 फरवरी 2026 को स्कूल मैदान में सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष अनुष्ठान में 151 पार्थिव शिवलिंगों का पूजन एक साथ किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में विवाहित जोड़े और श्रद्धालु शामिल होंगे।
कार्यक्रम का विवरण और समय सारणी
आयोजन समिति के अनुसार, कार्यक्रम की शुरुआत रविवार सुबह 10:00 बजे सामूहिक रुद्राभिषेक से होगी। इसके पश्चात दोपहर 01:00 बजे से विशाल भंडारा और प्रसादी वितरण किया जाएगा। जिसके बाद श्री अनुराग शर्मा द्वारा सांस्कृतिक भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।

पंजीयन और ड्रेस कोड अनिवार्य
इस पुण्य अवसर का हिस्सा बनने के लिए श्रद्धालुओं को पूर्व पंजीयन कराना अनिवार्य है। पंजीयन की प्रक्रिया 08 फरवरी से 12 फरवरी 2026 तक चलेगी। इच्छुक श्रद्धालु अपने नजदीकी ‘जनसेवा ही भावना’ सेवा सुविधा केंद्र से पंजीयन पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
आयोजकों ने कार्यक्रम की गरिमा बनाए रखने के लिए विशेष ड्रेस कोड भी निर्धारित किया है:
पुरुष: पीला धोती और कुर्ता।
महिलाएं: पीली साड़ी या सलवार सूट।
संपर्क सूत्र
पंजीयन एवं अधिक जानकारी के लिए श्रद्धालु इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
📞 97553 59004, 88897 68920, 98279 56953
विधायक भावना बोहरा ने क्षेत्र के समस्त शिव भक्तों को इस आयोजन में सहभागी बनने और महादेव का आशीर्वाद प्राप्त करने हेतु सादर आमंत्रित किया है।

Related posts