पंडरिया: विधायक भावना बोहरा ने वनवासी छात्रावास में पूर्व छात्र सम्मेलन को किया संबोधित; शिक्षा और संस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow
पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने वनवासी छात्रावास में पूर्व छात्र सम्मेलन को किया संबोधित; शिक्षा और संस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर
पंडरिया: पंडरिया विधायक भावना बोहरा हाल ही में वनांचल ग्राम कोदवा गोडान पहुँचीं, जहाँ उन्होंने दीनदयाल वनवासी सेवा समिति द्वारा संचालित दीनदयाल वनवासी बालक छात्रावास में आयोजित ‘पूर्व छात्र एवं अभिभावक सम्मेलन’ में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
इस गरिमामयी समारोह के दौरान विधायक भावना बोहरा ने छात्रावास के पूर्व छात्रों, उनके अभिभावकों और समाज के प्रबुद्धजनों के साथ सीधा संवाद किया। उन्होंने वनवासी समाज के सर्वांगीण विकास में शिक्षा की महत्ता को रेखांकित करते हुए अपनी संस्कृति को सहेजने का आह्वान किया। साथ ही, उन्होंने उपस्थित युवाओं के साथ अपने विद्यार्थी जीवन के प्रेरक अनुभव साझा कर उनका उत्साहवर्धन किया।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के ‘अंत्योदय’ पर जोर
विधायक ने समिति के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा, “पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय के संकल्प को साकार करते हुए हमारे वनांचल क्षेत्रों के युवाओं को बेहतर शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य प्रदान करने के साथ-साथ अपनी संस्कृति को संरक्षित करने के लिए समिति जो जन-जागरूकता फैला रही है, वह अभिनंदनीय है।”
कार्यक्रम में गणमान्य जनों की उपस्थिति

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री पुणेंद्र सिंहा, हरीश लूनिया, दीनदयाल सेवा समिति के अध्यक्ष विदेशी राम ध्रुव, प्रेम सिंह टेकाम, जनपद सदस्य सुरेश धुर्वे, श्रीमती नंदनी डहरिया, सरपंच श्रीमती सरोज धुर्वे, पटेल समाज के ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप पटेल, सुखदेव धुर्वे, और शिवनंदन पांडेय सहित भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Related posts