ग्राम रणवीरपुर में आयोजित भव्य दशहरा महोत्सव में सम्मिलित हुई पंडरिया विधायक भावना बोहरा
जिनके हृदय बसहि रघुनाथा। ताहि सकल सुभ सिद्धि नाथा॥दिनांक 03/10/2025 को गृह ग्राम रणवीरपुर में आयोजित भव्य दशहरा महोत्सव में सम्मिलित हुई। इस अवसर पर विशाल संख्या में उपस्थित देवतुल्य जनता को संबोधित कर विजयादशमी के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी।
रावण दहन अहंकार, अन्याय और अधर्म के अंत तथा धर्म, मर्यादा और सत्य की विजय का शाश्वत प्रतीक है। यह हमें स्मरण कराता है कि प्रभु श्रीराम का आदर्श जीवन समाज को सदैव सत्य, धर्म और कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर अग्रसर करता है।
आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों को सफल और भव्य आयोजन हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ।