पंडरिया- वन उपवन मंडल पंडरिया अंतर्गत पूर्व रेंज के कक्ष क्रमांक 522 में हुए अतिक्रमण को खाली कराने कोदवागोड़ान के ग्रामीण शनिवार सुबह पहुंचे

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow

पंडरिया- वन उपवन मंडल पंडरिया अंतर्गत पूर्व रेंज के कक्ष क्रमांक 522 में हुए अतिक्रमण को खाली कराने कोदवागोड़ान के ग्रामीण शनिवार सुबह पहुंचे।

कोदवागोड़ान में अतिक्रमण हटाने ग्रामवासी लामबंद।सूचना के बाद पहुंचे वन विभाग के अधिकारी।पंडरिया- वन उपवन मंडल पंडरिया अंतर्गत पूर्व रेंज के कक्ष क्रमांक 522 में हुए अतिक्रमण को खाली कराने कोदवागोड़ान के ग्रामीण शनिवार सुबह पहुंचे। जहां भड़गा के एक व्यक्ति द्वारा अतिक्रमण कर खेती को जा रही है।बताया जा रहा है कि कक्ष क्रमांक522 में भडगा के एक व्यक्ति द्वारा पेड़ो की कटाई कर पिछले कुछ वर्षों से कब्जा कर खेती किया जा रहा है जिसके रकबा को लगातार बढ़ाकर खेत की सीमा बढ़ाते जा रहा है

ज्ञात हो कि शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोदवागोड़ान के ग्रामीणों (वन प्रबंधन समिति)की बैठक हुई थी, जिसमें वन क्षेत्र में हो रहे अतिक्रमण को खाली कराने का निर्णय लिया गया था।जिसकी सूचना वन विभाग को भी दी गई।जिसके तहत शनिवार को कोदवागोड़ान के ग्रामीण बड़ी संख्या में अतिक्रमण खाली कराने पहुंचे हुए थे।बताया जा रहा है कि कोदवागोड़ान के ग्रामीणों ने स्पष्ट रुप से वन विभाग को चेताया था कि यदि अतिक्रमण खाली नहीं हुआ तो शेष बचे जंगल पर कोदवागोड़ान के लोग कब्जा कर खेती करेंगे।ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग द्वारा कार्यवाही नहीं किये जाने के कारण लगातार अतिक्रमण बढ़ रहा है।शनिवार को वन विभाग के रेंजर महेंद्र जोशी सहित विभाग के कर्मचारी पहुंचे जहां वन प्रबंधन समिति के साथ मिलकर अतिक्रमण को खाली कराया।उक्त स्थान पर करीब 5 एकड़ वन भूमि पर अतिक्रमण कर खेती की जा रही थी।इसके अलावा पास में ही किलकिला नाले के ऊपर टेकटोइया कुछ लोगों के द्वारा अतिक्रमण किया गया था,जिशे भी खाली कराया गया था।रेंजर महेंद्र जोशी ने बताया कि वन प्रबंधन समिति कोदवागोड़ान द्वारा करीब 5 एकड़ वन भूमि के अतिक्रमण को खाली कराया गया है।

Related posts