पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान: पंडरिया से राजनांदगांव के लिए नेता रवाना

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow
पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान: पंडरिया से राजनांदगांव के लिए नेता रवाना
पंडरिया। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत दुर्ग संभाग स्तरीय प्रशिक्षण सम्मेलन का आयोजन राजनांदगांव में किया गया। इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पंडरिया क्षेत्र से भाजपा के वरिष्ठ नेता अधिवक्ता श्री नवल किशोर पाण्डेय एवं चंद्र कुमार सोनी राजनांदगांव के लिए प्रस्थान किए।
यह प्रशिक्षण सम्मेलन राजनांदगांव स्थित संचिता लॉन, ठेकुवा ठाकुर ठोला में आयोजित किया गया है, जहां दुर्ग संभाग के विभिन्न जिलों से भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संगठन की नीतियों, विचारधारा और आगामी कार्यक्रमों के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान करना है।
पंडरिया से प्रस्थान करते समय नेताओं ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। ऐसे आयोजनों से कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा को समझने और उसे समाज के बीच प्रभावी ढंग से रखने का अवसर मिलता है।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भी दोनों नेताओं को शुभकामनाएं देते हुए सम्मेलन में सफल सहभागिता की कामना की। बताया जा रहा है कि प्रशिक्षण सम्मेलन में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और प्रशिक्षक भी मौजूद रहेंगे, जो संगठनात्मक मजबूती और आगामी चुनावी रणनीति पर मार्गदर्शन देंगे।

Related posts