कुकदूर मंडल पार्वती सुनहले भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष नियुक्त, कार्यकर्ताओं में हर्ष की लह
कुई-कुकदूर: भारतीय जनता पार्टी के संगठन विस्तार और सक्रियता को देखते हुए कुई-कुकदूर मंडल में नई नियुक्तियाँ की गई हैं। इसी क्रम में श्रीमती पार्वती सुनहले जी को भाजपा महिला मोर्चा, मंडल कुई-कुकदूर का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
उनकी इस नियुक्ति पर क्षेत्र के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। पार्टी पदाधिकारियों का मानना है कि श्रीमती सुनहले के नेतृत्व में मंडल में महिला मोर्चा और अधिक सशक्त होगा तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए श्रीमती पार्वती सुनहले ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, वे उस पर पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगी और संगठन की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करेंगी।
उनकी इस उपलब्धि पर सोशल मीडिया और व्यक्तिगत रूप से बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। समर्थकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की मंगलकामना की है।
हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा श्रीमती पार्वती सुनहले जी को भाजपा महिला मोर्चा (मंडल कुई-कुकदूर) का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर बहुत-बहुत बधाई।
हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व में महिला मोर्चा संगठन को नई ऊंचाइयां प्राप्त होंगी। आपके उज्ज्वल एवं यशस्वी कार्