जिला स्तरीय युवा उत्सव में पीएम श्री सेजेस पंडरिया चमका, चार विधाओं में प्रथम स्थान

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow
जिला स्तरीय युवा उत्सव में पीएम श्री सेजेस पंडरिया चमका, चार विधाओं में प्रथम स्थान
जिला स्तरीय युवा उत्सव में पीएम श्री सेजेस पंडरिया के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने विद्यालय के साथ ही विकास खंड पंडरिया का नाम रोशन किया। शारदा संगीत महाविद्यालय कवर्धा में जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का ब्लाक स्तरीय आयोजन 1 दिसंबर से 4 दिसंबर तक चारों विकास खंड में किया गया। इस प्रतियोगिता में 15 से 29 आयु वर्ग के विद्यार्थी और युवक -युवतियां भाग ले सकते थे। लोकगीत, लोकनृत्य, कहानी एवं कविता लेखन, चित्र कला,वाद -विवाद, एकांकी एवं नवाचार आदि विधाएं इसमें शामिल थीं।
विकास खण्ड स्तरीय प्रतियोगिता में पीएम श्री सेजेस पंडरिया के विद्यार्थियों ने व्याख्याता जी आर साहू के मार्गदर्शन में लोकनृत्य,वाद -विवाद, चित्र कला और कहानी लेखन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए। इसी तरह जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए इन चारों विधाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सुश्री सौम्या शैली,मीना तिर्की और संगीत शिक्षिका दीपिका चंद्रा का इस शानदार उपलब्धि में विशेष सहयोग रहा। विद्यालय के प्राचार्य श्री विकास शुक्ला, और व्याख्याता एस आर चंद्रवंशी, और सी वी जैन ने बधाई देते हुए उत्साह वर्धन किया और भरोसा दिलाया कि विद्यालय के बच्चों की प्रतिभाओं को निखारने और मंच प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।खेल एवं युवा कल्याण विभाग के जिला प्रभारी और विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी पंडरिया श्री एम के गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दिया।

Related posts