कोटा के पिकनीक स्पॉट कोरी डेम में शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई पिकनिक स्पॉट कोरी डेम कोटा में शराब पीकर वाहन चलाने और हुड़दंग करने वालों पर कोटा पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी है। बीते कुछ दिनों से शिकायत मिल रही थी कि पिकनिक स्पॉट कोटा के कोरी डेम में आस पास के युवक पिकनिक मानने जाते हैं जहां वे शराब पीकर हुड़दंग करते हैं, वही कोटा पुलिस ने अब कार्रवाई करते हुए ऐसे युवकों को शराब सेवन कर वाहन चलाने वालों के ऊपर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
कोटा एसडीओपी नुपुर उपाध्याय ने बताया कि चेतना विरुद्ध नशा व प्रहार अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा निर्देशित किया गया घोंघा जलाशय में बने कोरी डेम कोटा में लगातार सप्ताहांत में शराब सेवन कर वाहन से स्टंट कर कार चलाने वाले 07 आरोपियों के विरुद्ध 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। तथा 02 आरोपियों के विरुद्ध 2000 रुपए का चालानी कार्यवाही की गई। विदित है कि पिछले सप्ताह भी कोरी डेम कोटा में शराब सेवन कर वाहन चला कर स्टंट करने वाले 16 आरोपियों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्यवाही किया गया था ।
शराब सेवन कर वाहन चलाने वालों को चेतावनी दिया गया है कि भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यवाही किया जाएगा


