पंडरिया विधानसभा की समृद्धि, प्रगति और जनता की सुविधाओं का विस्तार हमारी प्राथमिकता है पंडरिया विधायक भावना बोहरा 

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow
पंडरिया विधानसभा की समृद्धि, प्रगति और जनता की सुविधाओं का विस्तार हमारी प्राथमिकता है पंडरिया विधायक भावना बोहरा
पंडरिया नगर एवं क्षेत्रवासियों की सुविधा के मद्देनजर माननीय मुख्यमंत्री श्री Vishnu Deo Sai जी के पंडरिया में वर्चुअल सभा के दौरान मैनें मांग रखी और मुख्यमंत्री जी द्वारा पंडरिया नगर में फोर लेन सड़क निर्माण की घोषणा की गई थी और सड़क निर्माण की त्वरित स्वीकृति प्राप्त होने पर मैं माननीय मुख्यमंत्री जी का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं।
इसके साथ ही माननीय केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री श्री Nitin Gadkari जी से राष्ट्रीय राजमार्ग 130ए के अंतर्गत पंडरिया नगर में सड़क मरम्मत कार्य हेतु पत्र लिखकर अनुरोध भी किया था।
माननीय नितिन गडकरी जी द्वारा मरम्मत कार्य हेतु 82 करोड़ 91 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसके अंतर्गत पंडरिया नगर वासियों की बहुप्रतीक्षित मांग शहर के 4.55 किमी सड़क के निर्माण हेतु 20 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। पंडरिया नगर में होने वाले 4.55 किमी सड़क निर्माण कार्य के लिए टेंडर भी जारी कर दिया गया है।
इस सौगात के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी, केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी जी और माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी का मैं पंडरिया विधानसभा की समस्त जनता की ओर से आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित करती हूँ।

Related posts