राहुल यादव की संघर्ष की कहानी जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं कि हाल ही में छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग ने छत्तीसगढ़ पुलिस भरती का जो चयन सूची है उसे जारी कर दिया है। जिसमें छत्तीसगढ़ के युवक और यूवतियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और सरकारी नौकरी के प्रति अपनी जो लगन है उसे इस चयन प्रक्रिया में चयनित होकर दिखाया है। सभी के सफलता के पीछे एक कहानी होती है। ऐसे ही छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के अंतर्गत आने वाले वनांचल क्षेत्र तहसील कुकदूर के ग्राम पंचायत लोखान के आश्रित ग्राम लालपुर है यूं तो एक छोटा सा गांव है लेकिन इस छोटे से गांव में राहुल यादव ने जो संघर्ष का मैदान तैयार किया वह वाकई काबिले तारीफ है, राहुल यादव ने बिना कोचिंग के बिना किसी बड़े मैदान में जाए हुए गांव के ही मैदान से घर में ही पढ़ाई करके छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती में अपना एक पद पक्का किया है। उनके इस भर्ती में चयनित होने के लिए किए गए मेहनत और लगन हमारे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक है आने वाली पीढियो के लिए प्रेरणा स्रोत है राहुल यादव।इससे स्पष्ट समझ आता है कि अगर व्यक्ति में लगन और दृढ़ संकल्प हो तो,आर्थिक स्थिति मुंह मोड़ लेती है