पंडरिया विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पुटपुटा के एक साधारण कृषक परिवार से संबंध रखने वाले राजकुमार धुर्वे ने सफलता का परचम लहराया है। उन्होंने नीट परीक्षा में 333/720 अंक प्राप्त कर एसटी वर्ग से जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश प्राप्त किया है। बताया जाता है कि शासकीय माध्यमिक शाला पोलमी में राजकुमार ने धुर्वे ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की थी, इस उपलब्धि पर हर्ष और गर्व व्यक्त किया गया। वहीं शाला परिवार की ओर से उनका स्वागत और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर संस्था के प्रधान पाठक राजेन्द्रनेताम, समन्वयक अशोक पाण्डेय, शिक्षकराकेश कुमार सोनी, महेश उईके, द्वारिका चंद्रवंशी, पुनमचंद ठाकुर एवं भृत्य सरवन कुरचाम उपस्थित थे।
जिस पर शिक्षक राकेश कुमार सोनी ने कहा कि कक्षा में चुपचाप बैठने वाला, सामान्य-सा वह विद्यार्थी, जब एमबीबीएस में चयनित होकर सबको अचंभित कर दे, तो यह साबित हो जाता है कि शिक्षा के किस पल, किस लेक्चर से, किस छात्र के भीतर सफलता की चिंगारी जल उठे यह कोई नहीं कह सकता। विद्यालय की यह उपलब्धि कोई पहली बार नहीं है। इससे पूर्व भी इसी शाला के विद्यार्थियों में धलेन्द्र का चयन एसआई पद पर तथा रघुनंदन धुर्वे का चयन एमबीबीएस में हो चुका है। राजकुमार की इस सफलता ने न केवल उनके परिवार को गौरवान्वित किया है, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है।
कक्षा में चुपचाप बैठने वाला, सामान्य-सा दिखने वाला वह विद्यार्थी, जब एमबीबीएस में चयनित होकर सबको अचंभित कर दे, तो यह साबित हो जाता है कि शिक्षा के किस पल, किस लेक्चर से, किस छात्र के भीतर सफलता की चिंगारी जल उठे-यह कोई नहीं कह सकता।
हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।