ज्योति जवारा स्थापना को लेकर पोलमी भंगीटोला में धार्मिक आयोजन, ग्रामीणों में उत्साह
कुकदुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोलमी भंगीटोला में इस वर्ष भी पारंपरिक आस्था और श्रद्धा के साथ ज्योति जवारा एवं कलश स्थापना का भव्य आयोजन किया जा रहा है। शिव परिवार द्वारा आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम को लेकर गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल बना हुआ है।
आयोजकों ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत 23 मार्च 2026, सोमवार को बिरही कार्यक्रम के साथ हुई। इसके पश्चात 24 मार्च 2026, मंगलवार (चैत्र शुक्ल पक्ष षष्ठी) को विधि-विधान से ज्योति कलश स्थापना की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
आगामी कार्यक्रमों के तहत 28 मार्च 2026, शनिवार (चैत्र शुक्ल पक्ष दशमी) को माता का श्रृंगार एवं पंचमी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें भक्तगण माता रानी की विशेष पूजा-अर्चना करेंगे। वहीं अष्टमी के पावन अवसर पर हवन पूजन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति के लिए विशेष प्रार्थना की जाएगी।
कार्यक्रम का समापन 1 अप्रैल 2026, बुधवार (चैत्र शुक्ल पक्ष चतुर्दशी) को ज्योति जवारा विसर्जन के साथ होगा। इस दौरान श्रद्धालु पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ जुलूस निकालकर विसर्जन करेंगे।
इस धार्मिक आयोजन में श्री मोहरसिंह शिव, श्री बालेसिंह शिव, श्री प्यारेलाल शिव, श्री अविश्वराज शिव, श्री राजकुमार शिव, श्री ईश्वर प्रसाद शिव, श्री संतोष शिव, श्री भुखू शिव, श्री चैतराम शिव, श्री कमलेश प्रसाद शिव, श्री कालीचरण शिव, श्री अंगद शिव सहित समस्त शिव परिवार की प्रमुख भूमिका रही है।
आयोजकों ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।