पंडरिया में ‘मनरेगा बचाओ’ कार्यक्रम संपन्न, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश सचिव कृष्णा पुसाम ने भरी हुंकार

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow
पंडरिया में ‘मनरेगा बचाओ’ कार्यक्रम संपन्न, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश सचिव कृष्णा पुसाम ने भरी हुंकार
पंडरिया (कबीरधाम): विकासखंड पंडरिया के अंतर्गत ग्राम पंचायत भाकुर (सेजाडिह) में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित ‘मनरेगा बचाओ’ कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश सचिव आदिवासी कांग्रेस, श्री कृष्णा पुसाम मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
मजदूरों के हक की लड़ाई:
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृष्णा पुसाम ने कहा कि मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, लेकिन वर्तमान नीतियों के कारण यह योजना संकट में है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार न केवल मनरेगा को कमजोर कर रही है, बल्कि रोजगार गारंटी योजना को भी समाप्त करने की तैयारी में है। कांग्रेस पार्टी इस अभियान के माध्यम से गरीबों, मजदूरों और किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए देशभर में पदयात्रा और प्रदर्शन कर रही है।
प्रमुख जनों की उपस्थिति:
इस अभियान में स्थानीय नेताओं और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री बलराम पंड्रम (पूर्व अध्यक्ष सोसाइटी, चाटा), श्री नानुकलाल गाडेवाल (पूर्व सरपंच, पोलमी), श्री अमरसिंह धुर्वे, श्री शोभा राम, श्री सदाराम साहू, श्री बसंत साहू, श्री गंगा धुर्वे, श्री रामसिंह और श्री मायाराम सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामवासी मौजूद रहे।
वक्ताओं ने एकजुट होकर संकल्प लिया कि वे मनरेगा को खत्म करने की किसी भी साजिश के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद रखेंगे और मजदूरों के हक के लिए जमीनी स्तर पर संघर्ष जारी रखेंगे।

Related posts