कुई-कुकदुर वनांचल क्षेत्र के लिए श्री रामगोपाल वत्ती अधिकृत, जनहित मुद्दों पर करेंगे प्रतिनिधित्व
पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कुई-कुकदुर तहसील के वनांचल क्षेत्र में जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी रूप से उठाने एवं प्रशासनिक कार्यों में सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा जारी पत्र क्रमांक PND-71/26/1957, दिनांक 20 मार्च 2026 के माध्यम से श्री रामगोपाल वत्ती को क्षेत्रीय प्रतिनिधि के रूप में अधिकृत किया गया है।
जारी पत्र में उल्लेख किया गया है कि श्री रामगोपाल वत्ती अब कुई-कुकदुर तहसील के वनांचल क्षेत्र में आयोजित विभिन्न बैठकों, कार्यक्रमों एवं प्रशासनिक चर्चाओं में भाग लेकर क्षेत्र की जनता की समस्याओं, विकास कार्यों तथा सुझावों को संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। यह निर्णय क्षेत्र के समग्र विकास एवं जनसुनवाई प्रक्रिया को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



