पंडरिया ब्लॉक में सुरज चंद्राकर बने उपाध्यक्ष, पत्रकारों में खुशी की लहर

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow
पंडरिया ब्लॉक में सुरज चंद्राकर बने उपाध्यक्ष, पत्रकारों में खुशी की लहर
कबीरधाम जिले के पंडरिया ब्लॉक में छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन द्वारा नई कार्यकारिणी के गठन के बाद संगठन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इसी क्रम में वरिष्ठ पत्रकार सुरज चंद्राकर को पंडरिया ब्लॉक का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र के पत्रकारों एवं शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। सभी ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त एवं सक्रिय होगा।
सुरज चंद्राकर लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। उनकी नियुक्ति से पत्रकारों की आवाज को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
इस अवसर पर साथियों ने उन्हें बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की कामना की।

Related posts