कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम कामठी में नवरात्रि की शुरुआत से पहले पंडाल स्थापना को लेकर दो समुदायों के बीच तनाव गांव वाले हुई आक्रोश

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow
कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम कामठी में नवरात्रि की शुरुआत से पहले पंडाल स्थापना को लेकर दो समुदायों के बीच तनाव की स्थिति बन गई। शनिवार सुबह एक पक्ष द्वारा लगाए गए पंडाल को हटाए जाने के बाद दूसरा पक्ष आक्रोशित हो गया और दोनों तरफ से विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल मौके पर पहुँचा, लेकिन इस दौरान पुलिस वाले गांव के महिला,पुरुष, बच्चा, गांव भर के लोगों को भगा भगा के मारे है और पुलिस वालों ने लाठी चार्ज किया गया और पुलिस के बीच भी झड़प की स्थिति बन गई। हंगामे में एक महिला आरक्षक चोटिल हो गई है। बताया जा रहा है कि वह गर्भवती थी और हाथ में गंभीर चोट आई है।
ग्राम कामठी में लंबे समय से मंदिरों को लेकर मतभेद बने हुए हैं। ग्रामीणों के अनुसार, कुछ वर्ष पूर्व मंदिरों के नामकरण और धार्मिक प्रतीकों को लेकर असहमति की स्थिति उत्पन्न हुई थी। यही विवाद इस वर्ष नवरात्रि पर्व के अवसर पर फिर से उभर आया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जिला मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस प्रशासन ने अपील की है कि सभी पक्ष शांति और सौहार्द बनाए रखें।

Related posts