भारतीय जनता पार्टी मंडल कुई-कुकदुर के ग्राम कुई में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती (सुशासन दिवस) के अवसर पर उनकी प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बसंत वाटिया, सभापति श्रीमती दीपा-पप्पू धुर्वे, मंडल पदाधिकारी, सरपंच, ग्रामवासी के द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ अटल जी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर दीपा धुर्वे ने कहा कि वाजपेयी जी ने भारतीय राजनीति को राष्ट्रहित, सुशासन और जनसेवा की नई दिशा दी और उनका व्यक्तित्व आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।



