कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम गभौडा में युवती की पेड़ पर लटकी मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow
कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम गभौडा में युवती की पेड़ पर लटकी मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस
कबीरधाम जिले के पंडरिया विकासखंड अंतर्गत कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम गभौडा में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर लटकी हुई लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम गभौडा की एक युवती का शव गांव के पास स्थित एक पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया। परिजनों और ग्रामीणों ने जब यह दृश्य देखा तो तत्काल इसकी सूचना कुकदूर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया।
प्राथमिक दृष्टि से मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि युवती ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम (पीएम) के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक का माहौल बना हुआ है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हर पहलू से मामले की जांच कर रही है, ताकि सच्चाई सामने आ सके।
कुकदूर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही तथ्य स्पष्ट किए जाएंगे। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई कर रही है।

Related posts