बिहार के युवाओं की पुकार फिर एक बार एनडीए सरकार बिहार विधनसभा चुनाव के तहत मेरे प्रभार विधानसभा सोनपुर अंतर्गत सोनपुर नगर मंडल में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता शामिल हुई और युवा साथियों को संबोधित कर विकसित भारत―विकसित बिहार के निर्माण हेतु पुनः एनडीए सरकार बनाने का आह्वान किया।
युवाओं का उत्साह उनमें निहित ऊर्जा और साशक्त एवं समृद्ध बिहार बनाने के लिए उनका अपार जनसमर्थन―इससे स्पष्ट है कि बिहार का युवा पुनः एनडीए की सरकार बनाने कृतसंकल्पित है।
इस अवसर पर सारण जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री शुभम वर्मा जी, क्षेत्रीय समन्वयक श्री बरूण राज सिंह जी, सोनपुर मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री अरुण सिंह जी, सांसद प्रतिनिधि श्री मुनमुन जी सहित युवा मोर्चा के जिला, मंडल, प्रकोष्ठ के ऊर्जावान कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सोनपुर विधानसभा अंतर्गत ग्राम डुमरी बुजुर्ग में विराजमान प्रख्यात माँ कालरात्रि मंदिर में मातारानी के दर्शन-पूजन कर छत्तीसगढ़ की समृद्धि व प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की, साथ ही बिहार के सतत विकास और जनता के कल्याण हेतु प्रार्थना की।
तत्पश्चात ग्राम बभनगावां (डुमरी बुजुर्ग) में डॉ. पंकज सिंह जी के निवास में उनसे सौजन्य भेंट कर विभिन्न सामाजिक विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर उनके द्वारा आतिथ्य सत्कार और स्मृति चिन्ह भेंट करने के लिए मैं उनका हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ।