पेड़ में फांसी के फंदे पर लटकती मिली महिला की लाश, पुलिस जाँच मे जुटी

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow

डिंडौरी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नवरंगपुर निवासी पदम् सिंह पिता हरिसिंह गोंड ने डिंडौरी चौकी रिपोर्ट ने लिखाया की उसके रिश्तेदार फूलबाई 48 वर्ष पति बलवंत गोड़ निवासी की लाश बोधी पटवारी के खेत मेड़ में एक बबूल पेड़ में फांसी में लटकी हुई है। पुलिस ने बताया कि मृतका सोमवार को दोपहर 12 बजे कथा सुनने घर से निकली थी। जो देर रात तक घर नही पहुँची। दुसरे दिन सुबह 9 बजे परिजन को सूचना मिली कि गाँव के खार में किसान के खेत स्थित एक बबूल पेड़ में मृतका के साड़ी से फांसी पर लटकी हुई है। परिजन डिंडौरी चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराया है।

मृतका का मौत किन कारणों से हुआ कैसे हुआ?ये जांच का विषय है।पुलिस ने परिजन की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है। पुलिस ने मृतिका के शव को पंचनामा पीएम के बाद परिजनों को सौंपा गया।

 

Related posts