शासकीय नवीन महाविद्यालय कुई-कुकदूर में IQAC की प्रथम बैठक आज, गुणवत्ता उन्नयन पर होगी चर्चा
कुई-कुकदूर: शासकीय नवीन महाविद्यालय कुई-कुकदूर के सर्वांगीण विकास और शैक्षणिक गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के उद्देश्य से आज, 19 फरवरी 2026 को आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) की महत्वपूर्ण प्रथम बैठक आयोजित की जा रही है।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफ. जी. ए. घनश्याम के नेतृत्व में यह बैठक दोपहर 02:30 बजे संस्थान के संगोष्ठी कक्ष में संपन्न होगी। बैठक में विशेष रूप से बाह्य सदस्य श्री कृष्ण पूसम जी सहित समिति के सभी सम्मानीय सदस्यों को आमंत्रित किया गया है।



