पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने आज पांडातराई में नगरवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग नवीन उप तहसील का शुभारंभ कर क्षेत्रवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी।
यह भवन न केवल प्रशासनिक विकास का प्रतीक है, बल्कि यह हमारे क्षेत्र की प्रगति और समृद्धि की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है जो, जनता की सुविधा, उनके अधिकारों की रक्षा, और प्रशासनिक सेवाओं को और सुलभ बनाने का एक साशक्त माध्यम साबित होगा।
अब क्षेत्रवासियों को भू-राजस्व और जमीन के दस्तावेज, प्रमाण पत्र, और अन्य प्रशासनिक कार्यों के लिए दूर-दराज के स्थानों पर नहीं जाना पड़ेगा। यह भवन समय और संसाधनों की बचत के साथ-साथ पारदर्शिता और दक्षता को भी बढ़ावा देगा, वहीं व्यापारियों व स्थानीय बाजार को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
इस अवसर पर नगर पंचायत पांडातराई की अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, समस्त पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठजन, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
जनता को प्रशासनिक सेवाएँ उनके द्वार तक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने पांडातराई हाई स्कूल मैदान के पास नए उप तहसील भवन का शुभारंभ किया। इस उप तहसील के खुलने से नगर और आस-पास के क्षेत्रों के नागरिक भू-राजस्व, प्रमाण पत्र, नामांतरण, जमाबंदी, लगान और अन्य प्रशासनिक कार्यों के लिए अब दूर नहीं जाएंगे।
विधायक बोहरा ने कहा, “यह उप तहसील केवल एक कार्यालय नहीं है, बल्कि यह सरकार और जनता के बीच सेतु है। यहाँ न केवल सेवाएँ उपलब्ध होंगी, बल्कि जनता की समस्याओं, शिकायतों और सुझावों को भी सुना जाएगा।” उन्होंने बताया कि इससे किसानों, बुजुर्गों और महिलाओं को विशेष लाभ मिलेगा, जो पहले लंबी यात्रा करने में असमर्थ थे।
विधायक ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा का आभार व्यक्त किया और कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि विकास और सुविधाएँ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचें। उन्होंने बताया कि उप तहसील की स्थापना से स्थानीय रोजगार और व्यापारिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
इस अवसर पर नगर पंचायत पांडातराई की अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, समस्त पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।
यह उप तहसील न केवल प्रशासनिक कार्यों का केंद्र बनेगा, बल्कि जनता के लिए सुविधा, समाधान और विकास का प्रतीक भी होगा