कुई कुकदूर में 8 बंदरों की रहस्यमयी मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटी वन विभाग की टीम

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow
कुई कुकदूर में 8 बंदरों की रहस्यमयी मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटी वन विभाग की टीम
कबीरधाम जिले के पंडरिया विकासखंड अंतर्गत कुई वन परिक्षेत्र में 8 बंदरों की एक साथ हुई मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना उस समय सामने आई जब ग्रामीणों ने एक के बाद एक बंदरों को पेड़ से नीचे गिरते देखा। देखते ही देखते सभी बंदरों की मौत हो गई, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।
ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी, जिसके बाद वन विभाग और वाइल्ड लाइफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मृत बंदरों को कब्जे में लिया और जांच शुरू की। प्रारंभिक तौर पर मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं, जिससे इसे रहस्यमयी घटना माना जा रहा है।
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सभी मृत बंदरों का पोस्टमार्टम कराया गया है, ताकि मौत के असली कारणों का पता लगाया जा सके। पोस्टमार्टम के बाद सुरक्षा की दृष्टि से सभी शवों को नियमानुसार जला दिया गया है।
विशेषज्ञों का मानना है कि बंदरों की सामूहिक मौत के पीछे किसी प्रकार की बीमारी, जहरीला पदार्थ या फिर पर्यावरणीय कारण हो सकते हैं। हालांकि, अंतिम निष्कर्ष पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगा।
इस घटना के बाद वन विभाग ने क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है और आसपास के जंगलों में अन्य वन्य जीवों की भी निगरानी की जा रही है। वहीं, ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे किसी भी असामान्य गतिविधि या वन्य जीवों की संदिग्ध मौत की जानकारी तुरंत विभाग को दें।
फिलहाल, पूरे मामले की गहन जांच जारी है और रिपोर्ट आने के बाद ही इस रहस्य से पर्दा उठ

Related posts