राज्य स्तरीय सात दिवसीय NSS शिविर में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की टीम ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन और सीखे अनुशासन, समाज सेवा और नेतृत्व कौशल के गुण*

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow
राज्य स्तरीय सात दिवसीय NSS शिविर में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की टीम ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन और सीखे अनुशासन, समाज सेवा और नेतृत्व कौशल के गुण
 हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाईयों से चयनित एक विशेष टीम ने राज्य स्तरीय सात दिवसीय आवासीय शिविर में भाग लिया। यह शिविर 22 से 28 जनवरी 2026 तक शासकीय दाऊ कल्याण सिंह महाविद्यालय, बलौदाबाजार में राज्य एन एस एस अधिकारी डॉ. नीता बाजपेयी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया । उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार आयोजित इस शिविर में विश्वविद्यालय के चयनित स्वयंसेवकों हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग दल नायक राहुलदेव बघेल,खिलेश कुमार,रुद्र प्रताप,करुणा गोरे,महिमा रावते,जीतू राज,नितेश बंजारे,प्रदीप कुमार, रितेश,रेणुका, स्नेहा साहू ,अरविंद सोनवानी, राहुल डोंगरे, डीकेश्वरी साहू, कामरान अली सिद्दीकी, पल्लवी ठाकुर , शुभम भट्ट, दीपाली देवांगन, गजेंद्र पटेल, राजेश्वरी उपाध्याय ने कार्यक्रम अधिकारी वजन राम साहू और प्रेरणा सिंह ठाकुर के नेतृत्व में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और नशा मुक्त समाज का संदेश दिया।

    इस शिविर में सातों दिन विभिन्न प्रतियोगिता, परियोजना कार्य,योग, सांस्कृतिक रैली, सांस्कृतिक कार्यक्रम और बौद्धिक परिचर्चा का आयोजन किया गया जिसमें डिजिटल पोस्टर मेकिंग में कामरान अली ने प्रथम, शॉर्ट वीडियो में रुद्रप्रताप ने द्वितीय और रिल्स वीडियो प्रतियोगिता में शुभम भट्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्र छात्राओं ने छत्तीसगढ़ के बस्तरिया आदिवासी, सरगुजिया कर्मा और छत्तीसगढ़ के सदाबहार बारामासी गीतों में नितेश बंजारे,राहुल देव बघेल एवम् समस्त स्वयं सेवक द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।
यह सात दिवसीय आवासीय शिविर युवाओं के व्यक्तित्व विकास और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था जिसमें शिविर का मुख्य केंद्र बिंदु ‘नशा मुक्त समाज’ के लिए युवाओं की भूमिका और नेतृत्व क्षमता का विकास करना रहा। शिविर के छठवें दिन सांस्कृतिक रैली में स्वयंसेवकों के साथ पैदल पूरे बलौदबाजार में चलकर उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने सांस्कृतिक समृद्धि का संदेश दिया। तथा शिविर के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि टंक राम वर्मा उच्च शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़ शासन के हाथों विजेता छात्र छात्राओं को पुरुस्कृत कर प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर अपने वक्तव्य में उन्होंने कहा कि “जैसी संगत,वैसी रंगत” मतलब इंसान जैसा संगति करेगा वैसा ही बन जाता है धीरू भाई अंबानी,रामायण की कैकई और मंथरा, महाभारत के दुर्योधन और शकुनि का उद्धरण देकर छात्र छात्राओं को अच्छी संगत का महत्व बताया और छात्र छात्राओं को विभिन्न प्रेरणास्पद संदेश दिया। रात्रि में कैंप फायर के बाद हर्षोल्लास से पारंपरिक गीतों में थिरकते शाम के साथ सात दिवसीय शिविर का समापन हुआ।

विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक जनेन्द्र कुमार दीवान एवं कवर्धा बेमेतरा जिला संगठक डॉ श्रीमती के.एस.परिहार,शासकीय नवीन महाविद्यालय कुई कुकदुर प्राचार्य डॉ.जी.ए.घनश्याम,रा.से.यो.कार्यक्रम अधिकारी श्री रामरती निषाद,एवम् स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय बोड़ला प्राचार्य श्री उमेश कुमार पाठक,रा.से.यो.कार्यक्रम अधिकारी श्री उमेश कुमार पाठक, ने टीम के नेतृत्वकर्ताओं और सभी स्वयंसेवकों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है कि यह दल आगे जाकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के अपने संकल्प में सफल होगा।

Related posts