मोतिमपुर में जुआ खेलते 3 जुआरी गिरफ्तार, 7220 रुपये और ताश की गड्डी जब्त

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow
मोतिमपुर में जुआ खेलते 3 जुआरी गिरफ्तार, 7220 रुपये और ताश की गड्डी जब्त
पंडरिया (कबीरधाम), 9 मार्च 2026।
पंडरिया पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्राम मोतिमपुर में जुआ खेल रहे तीन आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से नगदी रकम, ताश की गड्डी और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक धमेन्द्र सिंह के निर्देश पर पंडरिया थाना क्षेत्र में जुआ, सट्टा, आबकारी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह बघेल और अमित पटेल तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया भूपत सिंह धनेश्री के मार्गदर्शन में थाना पंडरिया पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।
दिनांक 8 मार्च 2026 को पंडरिया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मोतिमपुर में आनंद बघेल के घर के सामने सार्वजनिक स्थान पर कुछ लोग ताश के पत्तों से हार-जीत की बाजी लगाकर “काट पत्ती” नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने तीन जुआरियों को रंगे हाथों जुआ खेलते पकड़ लिया, जबकि कुछ आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।
पकड़े गए आरोपियों में आनंद बघेल (37 वर्ष), राज भास्कर (21 वर्ष) और धन्नू बघेल (33 वर्ष) शामिल हैं, जो सभी ग्राम मोतिमपुर थाना पंडरिया जिला कबीरधाम के निवासी हैं।
पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 7220 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश की गड्डी और दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170 के तहत भी पृथक से कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई जारी है।
इस कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक मोहन खुटे तथा आरक्षक सुनील घृतलहरे, हुकुम माथुर, आकाश भोई, राजू चंद्रवंशी, अभिषेक शर्मा और हरनारायण चेलकर का विशेष योगदान रहा

Related posts