तीजा पर महिलाओं से अवैध वसूली और उन्हें परेशान करने वाले टीआई  सस्पेंड

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow
तीजा पर महिलाओं से अवैध वसूली और उन्हें परेशान करने वाले टीआई  सस्पेंड
तीजा के शुभ अवसर पर महिलाओं और परिवारवालों को टोल प्लाजा के पास रोककर अनावश्यक वाहन चेकिंग करने वाले हिर्री थाना प्रभारी अवनीश पासवान पर आखिरकार गाज गिर गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित (लाइन अटैच) कर रक्षित केंद्र बिलासपुर सम्बद्ध कर दिया।
दरअसल, तीजा में घर लौट रही महिलाओं ने हाथ जोड़कर पुलिसकर्मियों से आगे बढ़ने की गुहार लगाई थी, लेकिन उनकी एक न सुनी गई और वाहन चेकिंग के नाम पर परिजन परेशान होते रहे। इस पूरे घटनाक्रम की शिकायत परिजनों ने डिप्टी सीएम अरुण साव और एसएसपी से की, साथ ही घटना मीडिया में भी प्रकाशित हुईं, जिसके बाद एसएसपी ने तुरंत कार्रवाई कर दी।गौरतलब है कि 20 अगस्त की रात हुई बैठक में एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि वाहन चेकिंग विवेकपूर्ण ढंग से की जाए और तीज-त्योहार जैसे अवसरों पर महिलाओं व परिवारवालों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए, लेकिन इन आदेशों की अनदेखी करते हुए हिर्री थाना प्रभारी ने मनमानी की। परिणामस्वरूप एसएसपी ने कठोर कदम उठाते हुए उन्हें निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में उन्हें नियमों के अनुसार वेतन-भत्ते मिलते रहेंगे।

Related posts