विकसित भारत के संकल्प के साथ कबीरधाम में V-B-G-R-A-M-G जिला कार्यशाला संपन्न
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्रामीण रोजगार और आजीविका मिशन को सशक्त बनाने का दिया मंत्र
कबीरधाम। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय कबीरधाम में आज ‘विकसित भारत’ के विजन को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से ‘विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन ग्रामीण’ (V-B-G-R-A-M-G) एक दिवसीय जिला कार्यशाला एवं सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री, गृह मंत्री तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।
ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई ऊर्जा
मुख्य अतिथि श्री विजय शर्मा ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को प्राप्त करने में ग्रामीण रोजगार और आजीविका की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने जोर दिया कि प्रदेश सरकार अंतिम छोर के व्यक्ति को स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
वरिष्ठ नेतृत्व की गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राजेन्द्र चंद्रवंशी ने संगठन की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरीय साहू, जिला महामंत्री द्वय श्री नितश अग्रवाल व श्री मुकेश सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार वैष्णव एवं श्रीमती देवकुमारी चंद्रवंशी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
साथ ही जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी, प्रदेश किसान मोर्चा उपाध्यक्ष श्री भुनेश्वर चन्द्राकार, नगरपालिका अध्यक्ष श्री जय प्रकाश चन्दवंशी, जिला पंचायत सभापति डॉ. विरेंद्र साहू, श्री संतोष पटेल, श्री मनीराम साहू और श्री सुरेश दुबे सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
कार्यशाला का उद्देश्य
इस एक दिवसीय कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों का सृजन करना और केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाना है। उपस्थित वक्ताओं ने विकसित भारत के निर्माण में ग्रामीण युवाओं और महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।