पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में आयोजित स्वास्थ्य जांच कैम्प में ग्रामवासियों ने पाई निःशुल्क जांच की सुविधा
पंडरिया, छत्तीसगढ़: विधानसभा पंडरिया क्षेत्र के ग्राम डालमौहा में हाल ही में आयोजित स्वास्थ्य जांच कैम्प में 60 से अधिक ग्रामवासियों ने निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराया। यह सुविधा भावना दीदी द्वारा संचालित मोबाइल हेल्थ पैथ लैब के माध्यम से प्रदान की गई।

मोबाइल हेल्थ पैथ लैब के माध्यम से न केवल पंडरिया विधानसभा बल्कि जिले के आसपास के क्षेत्रों में भी ग्रामीण नागरिक अपने स्वास्थ्य की जांच निःशुल्क करवा पा रहे हैं। इस हेल्थ लैब में 20 से अधिक प्रकार के गंभीर और सामान्य परीक्षण की सुविधा उपलब्ध है, जिससे ग्रामीण लोगों को अपने स्वास्थ्य की स्थिति का तुरंत पता चल रहा है।

ग्रामवासियों ने इस पहल की सराहना की और कहा कि इस तरह की स्वास्थ्य सुविधाओं से उन्हें अपने और अपने परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखने में मदद मिल रही है।


