कांदावानी में युवा कांग्रेस कुई ब्लॉक की मासिक बैठक संपन्न, संगठन मजबूती पर जोर

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow
कांदावानी में युवा कांग्रेस कुई ब्लॉक की मासिक बैठक संपन्न, संगठन मजबूती पर जोर
कुई क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कांदावानी में भारतीय युवा कांग्रेस की कुई ब्लॉक इकाई की मासिक बैठक का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। बैठक का आयोजन युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष श्री कन्हैया रजक की अगुवाई में किया गया, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों के कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
बैठक में ग्राम कांदावानी, रुखमिदादर, बांगर, वाहपानी और धूरसी के कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत संगठनात्मक समीक्षा से हुई, जिसके अंतर्गत बीते माह की गतिविधियों का आकलन किया गया तथा आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, युवाओं को अधिक से अधिक जोड़ने और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया।
बैठक को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष श्री कन्हैया रजक ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की एकजुटता और सक्रियता पर निर्भर करती है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर युवाओं को संगठन की विचारधारा से जोड़ने और स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष तीरथ राम बैगा, आदिवासी युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष श्री परमेश्वर धुर्वे, युवा सचिव श्री महेंद्र पन्द्राम, बांगर बूथ प्रभारी श्री सुखदेव सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर सुझाव दिए।

बैठक में कांदावानी ग्राम पंचायत के युवा पंच श्री संतराम बैगा, श्री विश्राम बैगा तथा युवा कार्यकर्ता श्री छोटेलाल, भादूराम, चंदरसिंह बैगा, लालसाय बैगा, कुंवरसिंह बैगा, रतनसिंह बैगा, छोटेलाल बैगा, चैतराम बैगा, समारू बैगा, शेषराम बैगा, सुकलाल बैगा, अमरसिंह बैगा, धर्मसिंह बैगा, झनकराम बैगा और मोतीराम बैगा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक का समापन संगठन की एकजुटता और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के संकल्प के साथ किया गया। कार्यकर्ताओं ने भरोसा जताया कि युवा कांग्रेस कुई ब्लॉक आने वाले समय में क्षेत्र की समस्याओं को मजबूती से उठाएगी और युवाओं की आवाज को बुलंद करेगी।

Related posts