मोना सेन का कार दुर्घटना का शिकार , एक्सीडेंट के बाद से बेहोश

lok sev
previous arrow
next arrow

केशकाल से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आयी है। राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में मस्सुकोकोडा के पास केश शिल्प बोर्ड अध्यक्ष मोना सेन की कार दुर्घटना का शिकार हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार यहां पर फार्च्यूनर वाहन और बाईक की जबरदस्त टक्कर हुई है। जिसमें बाईक में सवार दोनों युवक व मोना सेन खुद भी घायल हो गई है। घायलों को फरसगांव अस्पताल में भर्ती किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मोना सेन शोक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मंत्री केदार कश्यप के निवास फरसागुड़ा ( बस्तर) जा रही थी। जो कि प्राथमिक उपचार के बाद बस्तर रवाना हो गई है। बता दें कि घटना के बाद दोनो घायलों को भी मोना सेन स्वयं के कार में लेकर अस्पताल तक पहुँचाया और जिसके बाद उनका इलाज किया जा सका है। घटना की जानकारी मिलने के बाद धरसीवां के पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल, कवर्धा के पूर्व विधायक अशोक साहू और बेमेतरा पूर्व विधायक अवधेश चंदेल भी अस्पताल पहुँचे हैं और मामले की जानकारी ली है।

 

 

Related posts