पंडरिया में दिव्यांगजनों के लिए सेवा की मिसाल, 61 को ट्राइसिकल और 23 को व्हीलचेयर वितरित

lok sev
previous arrow
next arrow
पंडरिया में दिव्यांगजनों के लिए सेवा की मिसाल, 61 को ट्राइसिकल और 23 को व्हीलचेयर वितरित
पंडरिया। भगवान महावीर विकलांग सेवा समिति जयपुर एवं NSC Foundation के प्रायोजन से दिव्यांगजनों के लिए ट्राइसिकल एवं व्हीलचेयर वितरण कार्यक्रम का आयोजन जैन भवन पंडरिया में किया गया। कार्यक्रम सकल जैन श्री संघ पंडरिया एवं भारतीय जैन संघटना पंडरिया-कवर्धा के सहयोग से संपन्न हुआ।
इस सेवा शिविर में पंडरिया ब्लॉक के कुल 61 दिव्यांगजनों को ट्राइसिकल तथा 23 दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर प्रदान की गई। जरूरतमंद दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण मिलने से उनके दैनिक जीवन में आवागमन की सुविधा बढ़ने की उम्मीद है। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में जैन समाज एवं भारतीय जैन संघटना के सेवा कार्य की सराहना की गई।
आयोजकों के अनुसार पंडरिया क्षेत्र में एक साथ इतनी संख्या में दिव्यांगजनों को ट्राइसिकल और व्हीलचेयर उपलब्ध कराने का यह आयोजन विशेष रहा। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इसे समाजसेवा और जरूरतमंदों की सहायता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में भारतीय जैन संघटना के डॉ. अतुल जैन एवं अमित बरडिया, कवर्धा का विशेष सहयोग रहा। वहीं जयपुर से अरविंद मीणा एवं वीरेन्द्र चौधरी का भी सहयोग रहा।
कार्यक्रम में थाना प्रभारी अजय सिन्हा, गुप्ता समाज के देवेन्द्र गुप्ता, अशोक चन्द्रवंशी, नगर पालिका उपाध्यक्ष सुमित तिवारी सहित सर्व समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। उपस्थित अतिथियों एवं समाज के लोगों ने दिव्यांगजनों के लिए आयोजित इस सेवा कार्यक्रम की सराहना की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में भारतीय जैन संघटना के अध्यक्ष प्रणय जैन, सचिव श्रेयांस जैन, कोषाध्यक्ष श्रेयांस जैन, अमित जैन, महिला शाखा अध्यक्ष श्रीमती लीला देवी जैन, सचिव श्रीमती मधु डाकलिया, श्री संघ अध्यक्ष हरीश जैन, ललित जैन, संतोष डाकलिया, महेन्द्र डाकलिया, अशोक लोढ़ा, एल्डरमेन रोशन जैन, रूपेश जैन, दीपक जैन सहित समाज के अन्य सदस्यों का सहयोग रहा।
आयोजकों ने बताया कि दिव्यांगजनों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए भविष्य में भी समाजसेवा से जुड़े ऐसे कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

Related posts