विधायक भावना बोहरा की नेतृत्व में पंडरिया क्षेत्र की बेटियों को मिलेगी नई उड़ान: 6 जुलाई को निःशुल्क बस सेवा का शुभारंभ करेंगे विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, करेंगे लोकार्पण

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow

पंडरिया विधायक भावना बोहरा की नेतृत्व में पंडरिया क्षेत्र की बेटियों को मिलेगी नई उड़ान: 6 जुलाई को निःशुल्क बस सेवा का शुभारंभ करेंगे विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, करेंगे लोकार्पण 

पंडरिया।छत्तीसगढ़ के पंडरिया विधानसभा की छात्राओं के लिए एक ऐतिहासिक दिन आने वाला है। 6 जुलाई, रविवार को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह पंडरिया आगमन पर महाविद्यालयीन छात्राओं के लिए 5 निःशुल्क बसों का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर क्षेत्र में विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया जाएगा।

कार्यक्रम का आयोजन पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय परिसर, पंडरिया में प्रातः 11 बजे से होगा। पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा की अध्यक्षता और लोक निर्माण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले इस आयोजन में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा और राजनांदगांव सांसद श्री संतोष पाण्डेय विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

भावना दीदी की गारंटी का संकल्प पूरा

विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा चुनाव के दौरान “भावना दीदी की गारंटी” के तहत छात्राओं के लिए निःशुल्क बस सेवा का वादा किया था। इससे पहले विधानसभा में 3 बसें संचालित हो रही थीं, अब इस सेवा का विस्तार करते हुए 5 और बसें शुरू की जा रही हैं। इनका मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करेंगे।

यह सेवा पिपरिया, पंडरिया, पांडातराई, कवर्धा और सहसपुर लोहारा के महाविद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए घर से कॉलेज और वापस आने की सुविधा उपलब्ध कराएगी।

1000 बेटियों को मिलेगा लाभ, पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ

विधायक बोहरा ने बताया कि इस सेवा से लगभग 1000 बेटियों को सीधा लाभ मिलेगा। जनसेवा यानी ‘भावना सेवा सुविधा केंद्र’ में जाकर छात्राएं पंजीयन फॉर्म भरकर आईडी प्राप्त कर सकती हैं। कॉलेजों में दो पाली की कक्षाओं को ध्यान में रखते हुए समय सारिणी और ग्रामवार उपस्थिति स्थान पहले से तय कर दिए गए हैं।

महिला सशक्तिकरण को समर्पित ‘महतारी अलंकरण सम्मान’

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को ‘महतारी अलंकरण सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा। ये सम्मान उन महिलाओं को मिलेगा जिन्होंने शिक्षा, खेल, व्यवसाय, जनजागरूकता और सामाजिक कार्यों में प्रेरक कार्य किए हैं।

भावुक अंदाज में विधायक बोहरा ने कहा – “यह मेरे लिए गर्व का क्षण है। बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तिकरण ही मेरी प्राथमिकता रही है। अब बेटियाँ निर्भय होकर शिक्षा के लिए निकलेंगी। मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और डॉ. रमन सिंह जी की आभारी हूँ कि वे इस आयोजन में शामिल हो रहे हैं और पंडरिया विधानसभा को विकास कार्यों की भी बड़ी सौगात देंगे

Related posts