गोंडवाना आदर्श सामुहिक विवाह प्रतापगढ़ कामठी मे 12 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न

lok sev
previous arrow
next arrow

 गोंडवाना आदर्श सामुहिक विवाह प्रतापगढ़ कामठी में 12 जोड़ी नवदंपत्तियों ने आदिवासी रिति – रिवाज संस्कृति से लिए सात फेरे ।

इस गोंडवाना आदर्श सामुहिक विवाह में मुख्य अतिथि के रूप में तिरुमाल तुलेश्वर मरकाम (विधायक पाली – तानाखार ) उपस्थित रहे।

कबीरधाम जिला अंतर्गत आदिवासी बाहुल क्षेत्र ग्राम प्रतापगढ़ (कामठी ) में 19 वर्षों से लगातार आदिवासी समाज के समाजसेवी और कार्यकर्त्ताओं द्वारा समाज के सहयोग से गोंडवाना आदर्श सामुहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाता रहा है ।

यह सामुहिक विवाह कार्यक्रम हर वर्ष अक्ति त्यौहार पर आयोजित होता है । 

गोंडवाना आदर्श सामुहिक विवाह की शुरुआत पेनवासी तिरुमाल हीरा सिंह मरकाम ने की थी जो पाली तानाखार से विधायक भी थे । तब से लेकर लगातार हर वर्ष यह गोंडवाना आदर्श सामुहिक विवाह सम्मेलन आयोजित होता रहा है , और अभी तक इस सम्मेलन के माध्यम से हजारों जोंडों का विवाह समाज के सहयोग से संपन्न हो चुका है ।

Related posts