जगदलपुर में माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, एवं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आवास प्लस 2024 (2.0)’ मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से सर्वे किया

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow

 

आज जगदलपुर में माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

जी की अध्यक्षता में “विकसित बस्तर की ओर” विषय पर एक महत्वपूर्ण परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा बस्तर क्षेत्र के समग्र विकास हेतु एक विस्तृत रोडमैप प्रस्तुत किया गया।

परिचर्चा में कैबिनेट मंत्री श्री केदार कश्यप जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण देव जी, सांसद श्री महेश कश्यप जी, श्री विनायक गोयल जी सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में किसानों, व्यापारियों एवं कृषि से संबंधित संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता कर अपने विचार एवं सुझाव साझा किए।

 आज बस्तर जिले के घाटपदमपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत ‘आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण विशेष पखवाड़ा’ का भव्य शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के करकमलों द्वारा किया गया।

योजना के शुभारंभ के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी ने हितग्राहियों के घर पहुँचकर स्वयं सर्वेक्षण कर इसकी शुरुआत की। उन्होंने हितग्राही श्रीमती लूदरी कश्यप के घर जाकर ‘आवास प्लस 2024 (2.0)’ मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से सर्वे किया।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्री केदार कश्यप जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण देव जी, सांसद श्री महेश कश्यप जी, चित्रकोट विधायक श्री विनायक गोयल जी, महापौर श्री संजय पाण्डे जी सहित जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related posts