पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने रोहरा व डोंगरियाकला में 52 लाख रु. से विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow

 विधायक भावना बोहरा ने रोहरा व डोंगरियाकला में 52 लाख रु. से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने ग्राम रोहरा एवं डोंगरियाकला में 52 लाख 46 हजार रुपये की लागत से बनने वाले सीसी रोड, सामुदायिक भवन और अटल सद्भावना भवन सहित विभिन्न अधोसंरचना विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया

ग्राम रोहरा में 14.46 लाख रु. की लागत से सीसी रोड और डोंगरियाकला में 13 लाख रु. की लागत से सामुदायिक भवन व 25 लाख रु. की लागत से अटल सद्भावना भवन का निर्माण किया जाएगा।

इस अवसर पर विधायक बोहरा ने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार के माध्यम से हर गाँव में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। अधोसंरचना निर्माण से न सिर्फ क्षेत्र की प्रगति हो रही है, बल्कि जनता को सुविधाएं भी मिल रही हैं।

कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष सरिता सोनी, मंडल अध्यक्ष प्रदीपपुरी गोस्वामी, जनप्रतिनिधिगण, भाजपा पदाधिकारी व ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे

Related posts