आज विधानसभा सत्र 2024-25 हेतु उत्कृष्ट विधायक चयनित किये जाने के लिए माननीय विधानसभा अध्यक्ष आदरणीय डॉ रमन सिंह जी, यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी, चयन समिति के माननीय सदस्यों एवं सदन के समस्त सम्मानीय सदस्यों तथा पंडरिया विधानसभा के मेरे परिवारजनों का कोटि-कोटि आभार।
यह सम्मान मिलना मेरे लिए जितना गर्व का विषय है उतना ही मेरे लिए एक अहम जिम्मेदारी है कि इस सम्मान के प्रति मैं निरन्तर अपने दायित्वों को पूरा करती रहूँ जिसके लिए मैं आश्वस्त करती हूँ कि जब भी मुझे अवसर मिलेगा पूरी तत्परता से क्षेत्र एवं प्रदेश से जुड़े मुद्दों, जनहित के विषयों को सदन के समक्ष रखती रहूंगी।
मैनें हमेशा ही जनसेवा और एक जनप्रतिनिधि के रूप में जनता ने मुझे क्षेत्र के विकास हेतु जो दायित्व दिया है उसे पूरा करने का प्रयास किया है और आगे भी अपने कर्तव्यों के निर्वहन, क्षेत्र के विकास एवं जनता की सेवा हेतु प्रतिबद्ध हूँ।
आप सभी को अत्यंत हर्ष के साथ सूचित कर रहा हूँ कि सदन ने 2 उत्कृष्ट विधायकों को चयनित किया है।
जिसमें अपनी सक्रियता एवं सदन में सजगता के लिए श्री लखेश्वर बघेल जी और प्रथम बार की निर्वाचित विधायक होते हुए श्रीमती भावना बोहरा जी को उत्कृष्ट विधायक चुना गया है।
आप दोनों ही सदस्यों को उत्कृष्ट सदस्य के लिए चुने जाने पर हार्दिक बधाई और अनंत शुभकामनाएं।
आप सभी का धन्यवाद…




