पंडरिया विधायक भावना बोहरा महान संत एवं सतनाम धर्म के संस्थापक परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती के अवसर पर ग्राम खूंटा में सतनाम युवा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुई।

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow

 

ग्राम नवागांव (खगेश) के हमारे होनहार युवा शशांक शर्मा जी से उनके निवास में सौजन्य भेंट किया और उन्हें एवं उनके पूरे परिवार को बधाई व शुभकामनाएं दी।

हमारे पंडरिया विधानसभा के प्रतिभावान युवा शशांक शर्मा ने राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण कर जिला आबकारी अधिकारी के पद पर पदस्थ होकर हम सभी का गौरव बढ़ाया है। आपकी यह उपलब्धि बहुत से युवाओं के लिए एक प्रेरणा है।

“सत्य ही मानव का आभूषण है”

“मनखे-मनखे एक समान” का संदेश देने वाले महान संत एवं सतनाम धर्म के संस्थापक परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती के अवसर पर ग्राम खूंटा में सतनाम युवा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुई। 

इस अवसर पर एकता, सद्भावना एवं भाईचारे के प्रतीक जैतखंभ की पूजा-अर्चना की और सभी को बाबा गुरु घासीदास जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 

इस अवसर पर सतनाम समाज के सदस्यगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related posts