कुकदुर मंडल बूथ क्रमांक 22 के ग्राम भेड़ागढ़ में डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मनाई गई

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow

भारतीय संविधान के शिल्पकार, विलक्षण बुद्धिजीवी, महान समाज सुधारक और ‘भारत रत्न’ बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि। बाबा साहब ने अपना सम्पूर्ण जीवन सामाजिक न्याय, समान अधिकार और एक समरस भारत के निर्माण के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने न केवल संविधान का प्रारूप तैयार किया, बल्कि करोड़ों शोषितों, वंचितों और दलितों को आत्म-सम्मान और अधिकारों की नई चेतना दी। उनका विचार, “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो,” आज भी हर पीढ़ी को जागरूक और प्रेरित करता है।*

*आइए, इस पुण्य अवसर पर हम सभी संकल्प लें कि हम उनके दिखाए मार्ग पर चलकर एक न्यायपूर्ण, समतामूलक और जागरूक समाज की स्थापना में अपना योगदान देंगे।* 

*डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती सम्मानपूर्वक मनाई गई*

जिसमें मुख्य रूप से बूथ प्रभारी श्रीमती जमुना बाई, रामगोपाल, विजय मरकाम, नकुल बघेल, महेश कुमार, गजपति तुला सोनवानी,रवि साकत, अवधेश पात्रे, लमतु ,राम कुमार ,कया,नवल  महेश्वरी, बुद्ध राम बघेल,कृष्णा, प्रेम सिंह,सहित बड़ी संख्या ग्राम पंचायत के सरपंच एवं पंच गण और पार्टी के कार्यकर्ता आम ग्रामीण जन उपस्थित रहे 

  कुकदुर मंडल बूथ क्रमांक 22 के ग्राम भेड़ागढ़ में डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मनाई ,जिसमें भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता द्वारा सभी बूथों हर एक जा जा के जयंती मनाई गई 

*अपने आसपास स्वच्छता अभियान, चलाकर डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जन्म जयंती पर स्वच्छता का संदेश दिया गया बाजार चौक मे सभा आयोजित कर संविधान के निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के तेल्या चित्र पर

* माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की गई मंच का संचालन विजय मरकाम के द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर जी के बारे में विस्तार पूर्वक उपस्थित लोगों को बताया गया संविधान के निर्माता के रूप में प्रत्येक वर्ष उनको याद किया जाता है उनकी जयंती के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा लोगों केले का फल प्रसाद का वितरण किया गया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से*

गणमाननीय सहित बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता आम ग्रामीण जन उपस्थित थे

Related posts