पंडरिया विधायक भावना बोहरा ग्राम बाजार चारभाठा में विधायक निधि एवं मंडी बोर्ड मद से कुल 69 लाख 15 हजार रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

lok sev
previous arrow
next arrow

 

आज ग्राम बाजार चारभाठा में विधायक निधि एवं मंडी बोर्ड मद से कुल 69 लाख 15 हजार रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को विकास कार्यों की सौगात के लिए बधाई दी। इस दौरान ग्राम राजपुर, बाजार चारभाठा, गांगीबहरा, हथलेवा, कुमार दनिया एवं बुधवारा में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार हेतु इन विकास कार्यों से क्षेत्रवासियों को सुविधा मिलेगी। 

जनता की आकांक्षाओं और आशाओं के अनुरूप विकास कार्य करवाकर उनके जीवन में खुशहाली लाना और पंडरिया विधानसभा को उन्नति के प्रथम पायदान पर पहुंचाना ही हमारा लक्ष्य है। विकास और जनकल्याण भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार का ध्येय है। मुख्यमंत्री श्री Vishnu Deo Sai जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार निरंतर ऐसे कार्यों को आगे बढ़ा रही है, जो प्रदेश की प्रगति और जनहित को सर्वोपरि रखते है।

Related posts