छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में सुशासन के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज जिला मुख्यालय खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकार साथियों को संबोधित किया। इस दौरान छत्तीसगढ़ में एक वर्ष में डबल इंजन की भाजपा सरकार द्वारा अर्जित अभूतपूर्व उपलब्धियों, जनहित की योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी दी।
सुशासन एवं विकास का संकल्प लेकर भारतीय जनता पार्टी प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। माननीय मुख्यमंत्री श्री Vishnu Deo Sai साय जी के नेतृत्व में विकसित छत्तीसगढ़ हेतु प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी की गारंटी पूरी हो रही है।
प्रेस वार्ता में जिले के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक, प्रशासनिक अधिकारी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री विक्रांत सिंह जी, पूर्व विधायक श्री कोमल जंघेल जी एवं प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार साथी उपस्थित रहे।
#जनादेश_परब #जनादेश_का_एक_वर्ष
राजनांदगांव सांसद के निज सहायक के परिवार में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुई।
इस अवसर पर वर-वधु को नवदाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं दी एवं परिवारजनों को विवाह के मंगल परिणय की बधाई दी।




