गांव गांव पक्का पीएम आवास मिलने से अब गरीब हितग्राहियों के चेहरे खिले। गर्मी और बरसात से अब मिलेगा निजात केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम आवास गरीबों के लिए योजना बनाई

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow

 

गांव गांव पक्का पीएम आवास मिलने से अब गरीब हितग्राहियों के चेहरे खिले। गर्मी और बरसात से अब मिलेगा निजात केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम आवास गरीबों के लिए योजना बनाई गई है जो अब गांव-गांव के गरीबों को पक्का आवास मिलने लगे हैं जिनके कारण से गरीब हितग्राही के चेहरे खिल उठे हैं और पक्का आवास बनाने के लिए खपरैल बासंबल्ली झोपड़ी नुमा घर को अब तोड़ कर पक्का मकान बनाने के लिए जुट गए हैं बता दें कि गरीब लोगों को पक्का मकान की नसीब नहीं हो रही थी बास बलली झोपड़ी नुमा घर पर गुजर बसर

करने के लिए पुरे परिवार को मजबूर होना पड़ रहा था 5 साल के बाद अब गरीब लोगों को केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार होने से व 5 साल बाद अब गरीबों को फिर से पक्का आवास की सिलसिला गांव गांव निर्माण कार्य शुरू हो गई है ताकि बरसात और गर्मी के समय में सभी गरीबों हितग्राही को राहत मिल सके बता दे की ग्राम भेड़ागढ़, परसेलखार, पंडरीखार, में पीएम आवास योजना के अंतर्गत गरीबों को पक्का आवास मिलने से झोपड़ी नुमा खपरैल कच्चा मकान घर को तोड़फोड़ कर पक्का मकान पीएम आवास बनाने के लिए जुट गए हैं अब गांव-गांव पीएम आवास योजना के अंतर्गत गरीबों को आवास मिलने की सिलसिला शुरू हो गई है जिसका लाभ अब गरीब को मिलाने लगे हैं जिससे गरीबों के चेहरे खिल उठे हैं पूरे परिवार सहित उत्साहित नजर आ रहे हैं।

Related posts