संगठन की शक्ति, राष्ट्र की प्रगति”
भाजपा के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज पंडरिया विधानसभा के अंतर्गत हाई स्कूल मैदान,कुण्डा में आयोजित विधानसभा स्तरीय सक्रिय सदस्य सम्मेलन में शामिल हुई।
इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के पिछले 11 वर्षों में विकसित भारत की यात्रा और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के विषय पर पार्टी के सक्रिय सदस्यों को संबोधित किया।
भारतीय जनता पार्टी की शक्ति समर्पित एवं सक्रिय कार्यकर्ता हैं, जिनके अथक परिश्रम, अडिग संकल्प एवं निरंतर सेवाभाव ने पार्टी को विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनाया है और भाजपा की जनहितैषी योजनाओं का लाभ पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में जनभागीदारी निभाकर पार्टी व संगठन को मजबूत बनाया है।
इस अवसर पर राजनांदगांव सांसद श्री Santosh Pandey जी, कबीरधाम जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राजेन्द्र चंद्रवंशी जी,जनप्रतिनिधिगण, जिला एवं विधानसभा के वरिष्ठजन, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर हाई स्कूल मैदान, कुंडा में आयोजित पंडरिया विधानसभा स्तरीय सक्रिय सदस्य सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने शिरकत करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं और भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।
विधायक बोहरा ने कहा कि आज भारत आर्थिक, सामाजिक और तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर है। भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सत्ता के बजाय राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानती है। उन्होंने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता एक विचारधारा का वाहक और कार्य-संस्कृति का पोषक है, जो सरकार और जनता को जोड़ने का कार्य करता है।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत @2047 के विज़न पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि यह यात्रा आर्थिक सशक्तिकरण और समग्र विकास का नया युग है। उन्होंने छह प्रमुख लक्ष्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि भाजपा सरकार गरीबी उन्मूलन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं, कौशल विकास और रोजगार, महिलाओं की भागीदारी, और किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक कदम उठा रही है।
सम्मेलन में कबीरधाम जिला भाजपा अध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। नक्सलवाद के खिलाफ जारी अभियानों में भी सराहनीय सफलता मिल रही है।
इस अवसर पर सांसद संतोष पाण्डेय ने युवाओं के लिए रोजगार, महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना, किसानों की आय वृद्धि और कांग्रेस सरकार में ठप पड़े विकास कार्यों को गति देने पर बल दिया। उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की अपील की।
कार्यक्रम में जिला एवं विधानसभा के कई वरिष्ठ भाजपा नेता, पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, प्रकोष्ठ प्रभारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सम्मेलन ने भाजपा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और संकल्प का संचार किया।




