वनांचल क्षेत्र ग्राम भेड़ागढ़ के श्री सिद्धबाबा धाम में आयोजित मेला-मड़ई में शामिल हुई पंडरिया विधायक भावना बोहरा

lok sev
previous arrow
next arrow

 

आज वनांचल क्षेत्र ग्राम भेड़ागढ़ के श्री सिद्धबाबा धाम में आयोजित मेला-मड़ई में शामिल हुई। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणजनों को संबोधित कर मकर संक्रांति और मेला-मड़ई के आयोजन की बधाई व शुभकामनाएं।

ग्रामवासियों द्वारा आतिथ्य सत्कार के लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करती हूं। मेला-मड़ई जैसे आयोजन हमारे छत्तीसगढ़ की परंपरा व संस्कृति का प्रतीक है। साथ में 

क्षेत्र के सभी कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष बसंत वाटिया, जिला सदस्य क्षेत्र क्रमांक 1 से श्रीमती समीर पुसाम, पूर्व अध्यक्ष मंडल के रतिराम भट्ट ,रति राम श्याम विजय मरकाम, क्षेत्र क्रमांक 3 के जनपद सदस्य श्रीमती दीपा पप्पू ,द्वारिका विश्वकर्मा ,चांटा समिति अध्यक्ष भाग सिंह, कामठी समिति अध्यक्ष पुत्र कृष्ण देवांगन रोहित परस्ते गांव सभी कार्यकर्ता सरपंच अशोक धुर्वे, ग्राम पटेल हीरा सिंह बघेल, अवधेश पात्रे, पुरुषोत्तम पात्रे, महेश कोटवार,पंच अंत राम पड़वार, नवल महेश्वरी,अर्जुन बघेल, फ़िरत राम बघेल, भगत धुर्वे बिसाहू, शिवनाथ,रोज़गार सचिव लमतु मुरली,सभी पंचायत स्टाफ एवं युवा समिति सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे

 पंडरिया विधानसभा के सुदूर वनांचल एवं प्रकृति की गोद मे बसे ग्राम भेड़ागढ़ में आयोजित  मेला में पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा सम्मिलित हुई और मेला में आसपास के क्षेत्रों से आए जनजातीय समाज के प्रतिनिधियों व सदस्यजनों को संबोधित कर आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि हमारे पंडरिया विधानसभा के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों की इसी खूबसूरती, प्राकृतिक सुंदरता व धार्मिक स्थलों को पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित करने तथा जनजातीय समुदाय की गौरवशाली परंपरा एवं संस्कृति को विश्वपटल पर पहुंचाने हम निरन्तर प्रयास कर रहे हैं।

आज डबल इंजन भाजपा सरकार में पीएम जनमन और मुख्यमंत्री नियद नेल्लानार जैसी योजनाओं के माध्यम से सुदूर वनांचल क्षेत्रों में पक्की सड़कों, अधोसंरचना विकास के साथ मूलभूत सुविधाओं का भी निरंतर विस्तार नहीं हुआ है। यहां एक प्राकृतिक झरना और गुफा भी है जिसे पर्यटक दूर दूर से देखने आते हैं जिसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने विधायक श्रीमती भावना बोहरा पहले  बार भ्रमण कर चुके हैं।

Related posts