शासकीय मिडिल स्कूल व शासकीय प्राथमिक स्कूल भेड़ागढ़ में विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें संस्था के दोनों स्कूल के प्रधान पाठक ईश्वर परस्ते, रामचरण धुर्वे द्वारा माँ सरस्वती जी की तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई । कक्षा 5 के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत की गईं । जूनियर बच्चों द्वारा कक्षा 8 के बच्चों को मजेदार खेल सिखाया गया । प्रधान पाठक द्वारा अपने उदबोधन में बच्चों को संबोधित करते हुए कहा की हाई स्कूल के बाद विषय चुनाव का सबसे महत्वपूर्ण काम होता है अपनी रुचि अनुरूप विषय का चुनाव करना चाहिए । पुस्तक सबसे अच्छा मित्र होता है इसलिए निरंतर पुस्तक पढ़ना चाहिए । पढ़ाई केवल नौकरी के लिए नहीं होना चाहिए हमे अपने जीवन में एक अच्छा इंसान बनना चाहिए ताकि एक अच्छे समाज , देश का निर्माण कर सके ।पढ़ाई के साथ -साथ अन्य गतिविधियों में भाग लेना चाहिए जिससे व्यक्तित्व का विकास होता है । हमे अपने आप पर पूर्ण विश्वास करना चाहिए और जीवन में पूर्ण अनुशासित रह कर आगे का कार्य करना चाहिए । कार्यक्रम में स्कूल प्रभारी सियाराम ,धुर्वे शंकर धुर्वे, मनोज ठाकुर, सरपंच श्रीमती सम्मत बाई पात्रे,अवधेश पात्रे, अंत राम पड़वार, पुरुषोत्तम बघेल, महेश पड़वार आदि सभी पंच, पालकगण साथ ही 5 वि व 8 वी के समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे ।



