पंडरिया विधायक भावना बोहरा सरदार पटेल मैदान, कवर्धा में डड़सेना कलार समाज, कबीरधाम द्वारा आयोजित युवक-युवती परिचय सम्मलेन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह 2024 में शामिल हुई।

lok sev
previous arrow
next arrow

 

आज सरदार पटेल मैदान, कवर्धा में डड़सेना कलार समाज, कबीरधाम द्वारा आयोजित युवक-युवती परिचय सम्मलेन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह 2024 में शामिल हुई। इस अवसर पर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जी की पूजा-अर्चना कर समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं एवं समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रबुद्धजनों को सम्मानित कर शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में उपस्थित समाज के सदस्यगणों को संबोधित कर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन और माता बहादुर कलारिन जी के गौरवशाली इतिहास व देश में सामाजिक एकता के प्रति उनके योगदान को स्मरण किया। छत्तीसगढ़ में भी सामाजिक, राजनैतिक एवं आर्थिक विकास में डड़सेना कलार समाज की महती भूमिका व योगदान के लिए उनका अभिनंदन कर कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु समस्तजनों को बधाई दी।

Related posts