पण्डरिया ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्र बदना पंचायत के अन्तर्गत नुनमट्टि एवं अमनिया पंचायत के अमलीटोला मे बैगाओ का पर्यावास अधिकार

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow

पण्डरिया ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्र बदना पंचायत के अन्तर्गत नुनमट्टि एवं अमनिया पंचायत के अमलीटोला मे बैगाओ का पर्यावास अधिकार पर पारंपरिक मुखिया महिलाओ व पुरूषो को प्रशिक्षण शिविर सह जागरूकता अभियान!

आज दिनांक 24/05/025 को बदना एवं अमनिया पंचायत के. आश्रित ग्राम नुनमट्टी व अमलीटोला में पर्यावास अधिकार का प्रशिक्षण शिविर का आयोजित किया गया जिसमें 13 गांव के 82 लोग महिला एवं पुरूष भाग भाग लिए!

13 बैगा बसाहटो जैसे बदना, सुमेला, हाथीबुडान, कौआनार, कारीढाफ, नुनमट्टी, घोघरा, अमनिया, अमलीटोला, बिच्छिकोन्हा, डुमरहा, कोलिहा माडा, बरटोला में रह रहे विशेष पिछडी जनजाति को पर्यावास अधिकार कि मान्यता दिलाने कि दिलाने कि दिशा में जागरूकता अभियान चलाया गया!

इस कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय स्तर में सहयोगी के रूप में काम करने वाले समाज सेवी संस्था आदिवासी समता मंच के द्वारा किया गया जो बैगाओ को पर्यावास अधिकार दिलाने में लगातार पिछले 4वर्षो से अथक प्रयास कर रही है इस कार्यक्रम में भाग ले रहे बैगा समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री इतवारी राम मछिया ने कहाँ कि छत्तीसगढ़ के सभी विशेष रूप से कमजोर पिछडी जनजाति (पी. वी. टी. जी) को पर्यावास अधिकार लेना जरूरी है! उन्होंने कहा कि और सरकार के महत्वकांक्षी ( पी. एम) जनमन योजना के बारे में बताया!

आदिवासी समता मंच के अनिमा ने बताया कि बैगा समाज के सभी महिला एवं पुरूष को एक जुड होकर पर्यावास अधिकार को लेने के लिए जारूकता होना चाहिए!

सहेत्तरसिंह धुर्वे ने बताया कि 110 बैगा बसाहटो का नजरी नक्शा तैयार किया गया है!

कार्य कर्ता हेमंत गढेवाल ने बताया कि जहाँ जहाँ बैगा बसे हुये है उस पारा, मोहल्ला, टोला में ग्राम सभा किया जायेगा जिसमें बैगा समुदाय के ही लोगो को वन अधिकार समिति का चैन किया जायेगा!

इस कार्यक्रम में पारंपरिक मुखिया नोहर सिंह, गौतर, लालसिंह, अमर सिंह, हरियारो, पांचो बाई, रामबाई, बुधसिंह, परेमसिंह, जयसिंह, भदली बाई

ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ कि सरकार छत्तीसगढ़ में रह रहे सभी आदि जनजाति बैगा समुदाय को पर्यावास अधिकार दिलाने में मदद कर रहा है जो काफी सराहनीय है!

इस कार्यक्रम बैगा महिला, पुरूष सामिल रहे!

अनिमा सहेत्तरसिंह

समन्वयक समन्वयक

  आदिवासी समता मंच ग्राम + पोस्ट पोलमी जिला कबीर धाम छ, ग,

Related posts