पुलिस जवानों की समस्याओं का पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (आईपीएस) द्वारा त्वरित समाधान

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow

पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला कबीरधाम दिनांक: 14.01.2025

पुलिस जवानों की समस्याओं का पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (आईपीएस) द्वारा त्वरित समाधान

पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री धर्मेंद्र सिंह (IPS) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल एवं श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन में जिला पुलिस के जवानों की विभागीय, पारिवारिक, एवं व्यक्तिगत समस्याओं के समाधान हेतु नियमित रूप से ओआर (ऑर्डरली रूम)का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य न केवल जवानों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है, बल्कि उनके सुझावों के माध्यम से पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना भी है।  

पुलिस अधीक्षक ने सभी आरक्षकों एवं प्रधान आरक्षकों को आश्वस्त किया है कि वे प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को अपनी समस्याओं या सुझावों के साथ ओआर के माध्यम से सीधे उनके समक्ष प्रस्तुत हो सकते हैं। यह प्रयास पुलिस कर्मियों की समस्याओं को समझने और उनका त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के लिए किया गया है।  

दिनांक 14.01.2025 को विभिन्न थाना, चौकी, एवं कार्यालयों में पदस्थ जवानों को पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस दौरान कई जवानों ने पारिवारिक कारणों से स्थानांतरण, शारीरिक समस्याओं, एवं अन्य व्यक्तिगत मुद्दों को पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखा।  

पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने सभी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और सहानुभूतिपूर्वक समाधान का आश्वासन दिया। 

इस दौरान डीएसपी श्री कृष्णा चंद्राकर रक्षित निरीक्षक श्री महेश्वर सिंह एवं अन्य पुलिस जवान उपस्थित रहे।  

यह पहल पुलिस विभाग और उसके जवानों के बीच बेहतर समन्वय और विश्वास स्थापित करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

Related posts