पंडरिया विधायक भावना बोहरा जनपद पंचायत सभागार,पंडरिया में नगर पालिका परिषद की समीक्षा बैठक में शामिल हुई और नगर में चल रहे विकास कार्यों, अधोसंरचना निर्माण और विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस दौरान बढ़ती गर्मी के मद्देनजर नगर में पर्याप्त जल एवं बिजली की आपूर्ति सुचारू रूप से हो सके और जनता को परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान रखने हेतु व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की बात कही।
साथ ही सभी संबंधित विभागों को यह निर्देश दिया गया कि कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न हो और जनहित से जुड़े सभी कार्य समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे किए जाएँ।
माननीय मुख्यमंत्री श्री Vishnu Deo Sai जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में किसानों, युवाओं और आम जनता के हित में हर योजना पर तेज़ी से कार्य हो रहा है। हमारा लक्ष्य जनसेवा, सुशासन और समग्र विकास का है जिसके लिए हम प्रतिबद्धता से कार्य कर रहें हैं।



