प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के हितग्राही अगश राम पटेल की बदली तस्वीर।कोदवा गोडान क्लस्टर में 30 मार्च को 60 पीएम आवास का गृह प्रवेश बी. सी. दीपेश चंद्राकर, रोजगार सहायक सचिव रमेश टेकाम ,आवास मित्र उत्तरा कुमार बर्मन , एंड सरपंच ,पंच के द्वारा किया गया।
कबीरधाम जिले के पंडरिया विकासखंड के ग्राम पंचायत कोदवा गोडान निवासी अगश राम पटेल जो कि मजदूरी कर अपने तथा परिवार का भरण पोषण करती थी, मकान के नाम पर कच्ची झोपडी थी जिसमें बारिश के मौसम में रहना दुष्कर हो जाता था श्री अगश राम पटेल के पुत्र तथा पोते मजदूरी करने दूसरे राज्य चले जाते थे सालभर बाहर मजदूरी करने के बाद भी अपने लिए पक्का मकान नहीं बना सके थे अगश राम पटेल तथा उनके परिवार ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि कभी वे भी पक्के मकान में रहेंगे ,लेकिन वर्ष 2024- 25 में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में ग्राम पंचायत कोदवा गोडान को जो लक्ष्य मिला उसमें अगश राम पटेल भी नाम देखकर समस्त परिवार बेहद प्रसन्न हो गए कि अब उन्हें भी कच्चे मकान में न रहकर पक्का मकान मिलेगा और सुरक्षित अपने परिवार के साथ जीवन यापन करेंगे।सपना साकार हुआ और प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत सितंबर 2024 को प्रथम किस्त की राशि 40,000 रुपए मिलते ही मकान का कार्य शुरू किया और तेजी से दूसरी किस्त 55,000 तथा तीसरी किस्त 25,000 रुपए भी मिल गया जिससे आवास निर्माण कार्य तय समय सीमा में पूर्ण हो गया। आज अगश राम पटेलऔर उनके परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत मिले आवास में प्रसन्न और सुरक्षित महसूस कर रहे है।



